OK की
कहानी
हम दिन भर में
न जाने कितनी बार OK शब्द सुनते और बोलते हैं। आज हम लोग
जानेंगे कि ओके शब्द कहाँ से आया और किस किस अर्थ में प्रयोग होता है। ओके शब्द की
शुरुआत के बारे में बहुत सारी कहानियां मिलती है और वे सभी बहुत रोचक हैं। अमेरिकी
विद्वान् एलेन वा̆कर रीड ने इस शब्द के प्रचलन पर बहुत खोज की है। उनका मानना है कि यूरोप में
गलत स्पेलिंगों के चलन के कारण ही ओके शब्द बना। यह Oll Korrect शब्द
का ही छोटा रूप है। यूरोप के इतिहास में
बडे बडे लोग भी स्पेलिग गलत लिखने लगे थे। ये सब एक फैशन की तरह चल पडा था। इसी
दौरान all correct के लिए Oll Kerrect स्पेलिंग लिखी जाने लगी, और उसका संक्षिप्त रूप भी OK के रूप में प्रयोग होने लगा ।
दुनिया में
पहली बार Ok शब्द का प्रयोग All Correct के अर्थ में 23 मार्च, 1839 को बोस्टन
मार्निंग पोस्ट के दूसरे पेज पर किया गया। उस समय और भी बहुत सारे इस तरह के शब्द
बनने लगे लेकिन यह शब्द ज्यादा प्रचलन में इसीलिए आया क्योंकि अमेरिका की राजनीति
में इस शब्द का खूब इस्तेमाल हुआ। 1840 में अमरीकन डेमोक्रटिक पार्टी ने अपने
उम्मीदवार मार्टिन वैन बुरेन के लिए उनके निवासस्थान के आधार पर ‘Old
Kinderhook’ नाम से एक उपनाम देकर प्रसिद्ध कर दिया। फिर संक्षिप्तीकरण
की प्रक्रिया में ‘Vote for OK’ के नारे लगाये गये। पूरे अमरीका में ये
नारा प्रसिद्ध हुआ। लोगों ने इसका अर्थ ‘Vote
for Oll Korrect’ भी कर दिया। उनके प्रचार के लिए OK Club भी
शुरु किया गया। OK की गलत वर्तनी वाली धारणा का फायदा उठाकर विपक्षी दल ने
पूरे देश में प्रचार किया कि डेमोक्रेटिक पार्टी को शब्दों की सही स्पेलिंग भी
नहीं आती, वो देश क्या चलाएंगे। इन पाटिर्यो
की आपसी लडाई ने ओके को पूरे देश में फैला दिया। 1840 के बाद के दशकों में
इसका प्रयोग प्रायः उन दस्तावेजों के लिए होने लगा, जो जांचे जा चुके होते थे।
उसके बाद धीरे धीरे टेलिग्राफ में इसका प्रयोग बढने लगा। साहित्यिक लेखन में इस
शब्द का प्रयोग सीमित था लेकिन 20वी सदी के आते–आते यह शब्द मुख्यधारा में आ गया।
हम इसे OK, O.K. या Okay लिखते हैं। इसके अलावा भी पूरी दुनिया में इसे लिखने के और भी दर्जनों तरीके
हैं।
इसका प्रयोग
कभी अनुमोदन या स्वीकृति के लिए किया जाता है, तो कभी सन्देह, प्रश्न या पुष्टि के
लिए। आज कल तो फल व सब्जियों पर भी ‘O.K, Tested’ की मोहर भी देखने को मिलती है।
No comments:
Post a Comment